गंगापार, अप्रैल 16 -- क्षेत्र के गढ़वा गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से अरहर के खेत में आग लग गई। आगजनी की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सूचना दमकलकर्मियों को दी गई लेकिन जबतक दमकल कर्मी पहुंचते सबकुछ जलकर राख हो गया। गढ़वा गांव निवासी पेशे से किसान राजेश शुक्ल पुत्र किशोर शुक्ल ने गांव में तीन बीघे अरहर लगा रखी है। गुरुवार दोपहर अरहर के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने मौजूद संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- आग से 400 बोझ गेहूं जलकर राख मौके पर जबतक दमकल कर्मी पहुंचते सबकुछ जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने आगजनी का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकता है इसकी आशंका व्यक्त की है। आगजनी में किसान का काफी नुक...