आग से तीन बाइक जलकर राख, नुकसान
कौशाम्बी, मई 14 -- सिराथू तहसील क्षेत्र के सौंरई खुर्द गांव निवासी कल्लू सिंह पुत्र लल्लू सिंह के घर के छप्पर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। लपट और धुएं का गुबार देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, इसके पहले ही छप्पर क नीचे खड़ी तीन मोटरसाइकिल, दो साइकिल और भूसा जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है। पीड़ित ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.