अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या, संवाददाता। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुंभी के डणिया गांव में शुक्रवार को दोपहर भीषण आग लग गई। आगम लगने की वजह कूड़े का ढेर बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने से तीन पशुओं की जलकर मौत हो गई। जबकि आग बुझाने के प्रयास में एक किशोर का हाथ झुलस गया। आग से गांव के नौ घर की गृहस्थी खाक हो गई है। शुक्रवार को कुंभी गांव के डणिया में लगी आग की चपेट में नौ लोगों की गृहस्थी और एक पशु की सरिया जलकर राख हो गई है। आग लगने पर गांव में चीख- पुकार गूंजने लगी। जिसे सुनकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग इतनी तेज से फैली कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गए। आग बुझाने के प्रयास में किशोर का हाथ झुलस गया जिसे अस्पताल भेजा गया। आग लगने की स...