उन्नाव, अप्रैल 24 -- परियर, संवाददाता। सदर तहसील के मरौंदा मझवारा गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। मरौंदा गांव के रहने वाले हीरालाल पुत्र स्व. गुलाब के घर में दोपहर तीन बजे किसी अज्ञात कारणों से घर में आग लग गईं। ग्रामीणों ने काफी मस्शकत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक 10 कुंतल गेहूं सहित हजारों रुपये की गृहस्थी जल कर राख हो गई। जब आग लगी, तब हीरालाल अपने खेत में गेहूं कटाई का काम कर रहा था। घर में आग लगने की सूचना मिली तो हीरालाल के होश उड़ गए। घर पहुंचते ही देखा कि सारा सामान जलकर राख हो गया था। यह भी पढ़ें- चूल्हे से निकली चिंगारी से घर का सामान राख आग की चपेट में पड़ोस के राजेश व कामता के घर भी आ गए। जिससे उनके घरों में भी काफी नुकसान हुआ। राजस्व लेखपाल योगेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर तहसील में रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.