पूर्णिया, अप्रैल 19 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के मलहरिया पंचायत के धाम हाट में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से तीन दुकान समेत एक घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों एवं दमकल कर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। अग्नि पीड़ित मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी पता नहीं चल पाया। देखते ही आग की लपटें पूरे कपड़े की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। 10 लाख से अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ। दुकानदार अर्जुन सिंह ने बताया था अचानक आग लगने से लाखों के चप्पल जूता जल गये। यह भी पढ़ें- बाजार में आग ने मचाई तबाही, छह दुकानें जलकर राख प्रकाश दास ने बताया कि टेंट के सामान जलकर राख हो गये। प्रभारी अंचल अधिकारी सुरेंद्र पति ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल को घटनास्थल पर भेज दिया गया।...