बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुकारी के मजरा शंकर बाजार में शनिवार देर रात हाईवे किनारे स्थित तीन दुकानों में करीब दो बजे आग लग गई। कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। वहीं दुकान के सामने खड़ा एक हाथठेला भी आग की चपेट में गया। बाजार में पप्पू पुत्र राम बहोरी की अंडा की दुकान, कल्ला की मुर्गी की दुकान और इंदल की इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान आग की चपेट में आ गईं। दुकानदार रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने जानकारी दी। पड़ोसी प्रकाश निषाद ने अपना सबमर्सिबल पंप चालू कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मोहल्ले के अन्य लोग भी मदद में आ गए। जब तक आग बुझी तब तक तीनों दुकानों को पूरी तरह आग ने अपनी चपेट में ले लिया। अंदर रखा पूर...