बदायूं, अप्रैल 2 -- अचानक लगी आग में तीन झोपड़ीनुमा घर जल गए, जिसमें नगदी और घरेलू सामान समेत सब कुछ नष्ट हो गया, जबकि एक व्यक्ति की एक बीघा गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के नरसेना गांव के पास स्थित सुंदर नगर गांव का है। यहां के रहने वाले रामबाबू के घर बुधवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उनके पड़ोसी भीकम सिंह व बनी सिंह के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से रामबाबू के घर में रखा मोबाइल, जेवर, करीब 20 हजार रुपये नगद, गेहूं व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके साथ ही घर के पास स्थित एक बीघा गेहूं की फसल भी जल गई और एक बछड़ा झुलस गया।वहीं भीकम सिंह के घर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.