कुशीनगर, अप्रैल 12 -- खड्डा। तहसील क्षेत्र के ग्राम करदह तिवारी टोला में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन रिहायशी झोपड़ी सहित उसमें रखा घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने आग पर काबू पाया। ग्राम करदह तिवारी टोला निवासी नंदलाल चौहान की झोपड़ी में शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर जुटे लोग आग बुझाने का प्रयास करते कि तब तक आग भयावह रुप लेते हुए बगलगीर मदन चौहान व सुदर्शन की झोपड़ी को पकड़ लिया। देखते ही तीनों की झोपड़ियां सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। युवाओं के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की अन्य झोपड़ियां आग की भेंट चढ़ने से बच गयी। अग्नि पीडितों ने तहसील प्रशासन से आग से हुई क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.