मधेपुरा, फरवरी 8 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अलग- अलग जगहों पर आग लगने से तीन घर व सामान जलकर राख हो गया। कुमारखंड थाना क्षेत्र के रानीपट्टी सुखासन पंचायत के वार्ड एक में शनिवार की देर रात शॉट सर्किट के कारण लगी आग में मो. नोशाद और मो. सलमान का घर जल गया। घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज और एक बाइक भी आग की भेंट चढ़ गए। पांच बकरी, आधा दर्जन मुर्गा भी जल गए। ग्रामीण के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार ने थानाध्यक्ष व सीओ को आवेदन देकर समुचित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय उपमुखिया प्रतिनिधि सुबंधु दास, अखिलेश यादव अकाली सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की। दूसरी ओर श्रीनगर थाना क्षेत्र रामनगर महेश पंचायत के वार्ड दो में मो. परवेज का शनिवार को दिन के करीब एक बजे आग लगने से एक घर सहित हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.