सहरसा, फरवरी 21 -- सोनवर्षा राज। काशनगर थाना क्षेत्र के बन्नी वासा गांव में गुरुवार की देर रात आग में एक ही परिवार का तीन घर सहित लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गया। बन्नी वासा गांव निवासी बलराम मुनी के घर में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग से घर में रखे दैनिक उपयोगकी सभी वस्तु अनाज ,कपडा, बर्तन, फर्नीचर सहित अन्य सामिग्री जलकर राख हो गया। वहीं आग से झुलसने से एक गाय की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रवेन्द्र कुमार सिंह कुमकुम, धीरज कुमार पंकज सहित अन्य लोग पहुंच करपीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पीड़ित गृहस्वामी ने सीओ को आवेदन देकर सहायता राशि की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.