आग से तीन घर जलकर राख़, लाखों की सम्पत्ति बर्बाद
अररिया, जून 3 -- खाक पलासी(ए. सं)। प्रखंड के कनखुदिया पंचायत वार्ड नंबर 13 सोहागपुर में देर शाम हुई अगलगी की घटना दो लोगों के तीन घर जलकर राख हो गये। इस घटना में एक लाख से ज्यादा की सम्पत्ति जलकर खाक हो गये। अग्निपीड़ित परिवारों में मासोमात शोभा देवी का एक घर व सुरेश साह का दो घर जलकर राख में तब्दील हो गयी। अग्निपीड़ितों ने बताया कि सोमवार देर शाम आग लग जाने से घरेलू अनाज, कपड़ा, वर्तन, फर्नीचर सहित एक लाख से ज्यादा की सम्पत्ति जलकर खाक हो गयी। आग पर काबू पाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पलासी थाना से अग्नि शमन गाड़ी पहुंच कर आग बुझाने में काफी सहयोग किया। इस संबंध में सीओ सुशील कान्त सिंह ने बताया कि स्थानीय कर्मचारी को स्थल जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.