आजमगढ़, अप्रैल 19 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर गांव में रविवार की दोपहर बारह बजे गेहूं के डंठल में आग लग गई। देखते ही देखते आग पांच गांवों के सिवान तक फैल गई। आग से डेढ़ सौ बोझ गेहूं, भूसा के साथ ही दो सौ बीघा गेहूं के डंठल जलकर राख हो गए। आठ घंटे बाद भी अग्नि शमन दल के कर्मियों ने आग पर काबू नहीं पाया। समाचार लिखे जाने तक अग्नि शमन दल के कर्मियों के साथ ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे नरईपुर गांव के सिवान में खेत में काटकर छोड़े गए गेहूं के डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह भी पढ़ें- कई बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख, साजिश की आशंका तेज हवा के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग पांच गांव नरईपुर, जमसर, चोको खुर्द, बेनी बरमौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.