चंदौली, अप्रैल 9 -- नियामताबाद। बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव के सिवान में गुरुवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें डेढ़ बीघा से अधिक खेत में लगी खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बबुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सूरज, कैलाश और मारकंडेय का करीब पौने दो बीघा खेत बुधवार गांव के सिवान में है। जिसमें बुधवार गांव निवासी जालंधर ने बटाई पर खेती किया था। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.