रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। गांव सिद्धगर्ब्यांग में आग लगने से दो किसानों की करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पुष्कर गर्ब्यांग ने बताया कि शनिवार रात गांव सिद्धगर्ब्यांग निवासी किसान चक्कर सिंह और क्लो सिंह के करीब डेढ़ एकड़ खेत में आग लग गई। इससे गेहूं की फसल जल गई। उन्होंने अंदेशा जताया कि बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लगी होगी। रविवार सुबह खेत में आग लगने की जानकारी मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.