गंगापार, मार्च 3 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र के बिछिया गांव में मंगलवार भोर में उस समय हड़कंप मच गया जब बलवंत यादव के हाते में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां रखा भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने तत्काल बाल्टी, पाइप व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में करीब 100 टॉयलेट टैंक, 240 केबिन, 30 शीट पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा पास में खड़ी करीब 10 बिस्वा सरसों की फसल भी आग की चपेट में आकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.