धनबाद, मार्च 21 -- झरिया, प्रतिनिधि। बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू के समीप 8 मार्च को अग्रवाल परिसर में आग लगी कांड में झूलसे राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजू (46) की रांची में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। राजकुमार की मौत की सूचना के बाद अग्रवाल परिसर में मातम छा गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम बस्ताकोला गोशाला श्मशान घाट में किया गया। आठ मार्च को अग्रवाल परिसर में रहने वाले राजकुमार अग्रवाल के घर में ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने के बाद आग़ भयानक रूप ले लिया था। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक दमकल से आग़ पर काबू पाया गया था। वहीं राजकुमार अग्रवाल गंभीर रूप से झूलस गए थे। राजकुमार अग्रवाल तीन भाई में सबसे छोटा थे। एक पुत्र व एक पुत्री है। पिता ओमप्रकाश अग्रवाल सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.