धनबाद, मार्च 10 -- बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू के समीप व्यवसायी महेश अग्रवाल के मकान में रविवार को लगी आग से काफी नुकसान हुआ है। वहीं महेश के छोटे भाई आग से झुलसे राजू अग्रवाल का इलाज रांची के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। उनका 50 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। वहीं झरिया पुलिस आग लगी मामले में जांच कर रही है। झरिया के सीओ मनोज कुमार भी सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आग बुझने के बाद सोमवार को बगल के ही फर्नीचर दुकान सहित अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकान की सफाई की। बताते चले कि रविवार की दोपहर महेश अग्रवाल के दो मंजिला मकान में लग गई थी। इससे लाखों के नुकसान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.