कन्नौज, मई 5 -- इंदरगढ़ के गांधीनगर निवासी एक युवक ने दो दिनों पहले एक युवक ने खुद को आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसको सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां सोमवार की रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांधीनगर निवासी शिवकुमार (19) पुत्र शिव प्रताप ने किन्ही कारणों के चलते दो दिन पूर्व खुद को आग लगा ली थी। गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को मेडिकल कालेज सैफई में भर्ती कराया। जहां सोमवार की रात इलाज के दौरान शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव ले आए। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंदरगढ़ थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.