गिरडीह, जनवरी 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अटका पश्चिमी के पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनिता बर्णवाल की मौत हो गई है। बोकारो स्थित बीजीएच अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम में मौत हुई है। बुधवार को शव गांव पहुंचा, तब पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पूर्व पंचायत समिति सदस्य की मौत को उन्होंने दु:खद बताया। साथ ही पीड़ित परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत बंधायी। बताया जाता है कि पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनिता बर्णवाल एक सप्ताह पूर्व आग से झुलस गई थी। इलाज के लिए तत्काल उसे बोकारो बीजीएच अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज चल रहा था। इस बीच मंगलवार देर शाम में उनकी मौत हो गई। अनिता बर्णवाल पति विनोद कुमार बर्णवाल एवं दो बेटा को अपने पीछे छोड़ गए। घटना की सूचना मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.