आग से झुलसे पशुओं को समय से मिला उपचार
श्रावस्ती, जून 18 -- श्रावस्ती,संवाददाता। सिरसिया ब्लाक के ग्राम परसा देवतहा निवासी संतराम यादव के घर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई जिसमें उनके तीन पशु आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। संतराम यादव ने तत्परता दिखाते हुए टोल फ्री नंबर 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा पर संपर्क किया। सूचना देने के आधे घंटे के भीतर पशु चिकित्सक टीम मौके पर पहुंच कर इलाज किया। टीम में डॉसर्वेश त्रिपाठी, सहायक रविंद्र कुमार पाठक एवं चालक बृजेश वर्मा ने मौके पर पहुंच कर झुलसे हुए पशुओं का प्राथमिक उपचार कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। जिससे पशुओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ और उन्हें राहत मिली। संतराम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा योजना की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.