गुमला, मार्च 16 -- गुमला। बसिया थाना क्षेत्र के लोंगा गांव निवासी 51 वर्षीय नानू मिंज की सदर अस्पताल गुमला में इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। वह पिछले 37 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। मृतक की बहन फगनी उरांव के अनुसार सात फरवरी की शाम नानू मिंज घर में रखे पुआल के ढेर पर सोया हुआ था। इसी दौरान उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही एक महिला ने कथित रूप से पुआल में आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। घर से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था।उसे पहले बसिया स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया था। 37 दिन तक इलाज के बाद सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.