महोबा, दिसम्बर 29 -- महोबा, संवाददाता। आग की चपेट में आए किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कबरई थाना के अलीपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय किसान जगदीश पाल शनिवार को खेत में था तभी अलाव में डीजल गिरने से किसान आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। रास्ता में किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि खेत में सिंचाई के लिए डीजल रखा था। अलाव के पास डीजल गिरने से आग भड़क गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.