बेगुसराय, दिसम्बर 27 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। अलाव तापने के दौरान आग से बुरी तरह झुलसकर जख्मी हुई वृद्ध महिला की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। उसने शनिवार की सुबह सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक महिला फफौत पंचायत के सिनरपुरा गांव निवासी स्व. रामचरित्र महतो की 95 वर्षीया पत्नी नुनूवती देवी थीं। परिजनों ने बताया कि यह वृद्धा शुक्रवार की संध्या अपने घर में अलाव ताप रही थी। अलाव तापने के दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.