जौनपुर, जनवरी 13 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर निवासी 40 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी पप्पु लाल सोनकर की आग से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार, चार जनवरी को सुबह लगभग 10:30 बजे उर्मिला देवी के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख उन्होंने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया और हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 10 जनवरी को मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.