चाईबासा, मार्च 7 -- चाईबासा। ठंड में आग तापने के दौरान आग से झुलसी 7 साल की बच्ची महीनों घर में पड़ी रही, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। यह घटना जिला से मात्र 15 किलोमीटर दूर झींकपानी प्रखंड के कूदाहातु गांव की है। हालांकि, क्षेत्र के समाजसेवी की पहल से अब उसके बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार ठंड के समय आग तापने के दौरान आग से बच्ची झुलस गई थी। इसके बाद कई दिनों तक घर में पड़ी रही। उसे ईलाज के लिए किसी ने भी अस्पताल नहीं पहुंचाया। लोगों ने बताया कि बच्ची के मां-बाप की मृत्यु हो चुकी है। बच्ची की दो बड़ी बहनें हैं, जिसमें से एक पढ़ती है तो दूसरी मजदूरी कर किसी तरह घर चला रही है। गांव वालों, सेविका और सहिया ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।मामले की जानकारी मिलने के बाद मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा बच्ची के घर पहुंचे। बच्ची की स्थिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.