आग से झुलसी गर्भवती विवाहिता की दिल्ली में मौत
मेरठ, मई 24 -- करीब सवा माह पहले घरेलू विवाद के बाद आग से झुलसी गर्भवती महिला दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला हत्या में तरमीम कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि सास को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बहोड़पुर निवासी अब्दुल की शादी चार वर्ष पूर्व फलावदा क्षेत्र के खाता गांव निवासी मुस्कान से हुई थी। अब्दुल दिल्ली में सैलून का काम करता है। बताया गया कि 19 अप्रैल को पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मुस्कान ने घर में खुद को आग के हवाले कर लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाई। गंभीर हालत में उसे पहले सीएचसी और फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। हालत नाजुक होने पर बाद में दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.