गढ़वा, दिसम्बर 26 -- गढ़वा। कांडी थानांतर्गत पतिला गांव निवासी दीपक राम की पत्नी सपना देवी शुक्रवार को आग में झुलसकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि सपना अपने मायके में दो महीने से रह रही थी। कड़ाके की ठंड के कारण वह एक महीने के बच्चे को गोद में लेकर अलाव ताप रही थी। उसी क्रम में उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। उसके बाद वह गोद में रहे बच्चा को बचाने को लेकर दौड़ने लगी। उससे उसका हाथ झुलस गया। बच्चा सुरक्षित है। घटना के बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.