जमुई, दिसम्बर 26 -- जमुई । निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के हांसडीह मोहल्ला में गुरुवार को आग तापने के दौरान एक गर्भवती महिला झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला हांसडीह मोहल्ला निवासी सकिन्द्र गोस्वामी की पुत्री पार्वती देवी है। परिजन द्वारा बताया गया कि पार्वती देवी आठ माह की गर्भवती हैं जिले में पड़ रहे कड़ाके की ठंड से बचने को लेकर घर में बोरसी से आग ताप रही थी। इसी दौरान आग उसके कपड़े में पकड़ लिया जब तक पार्वती तथा उसके परिजन कुछ समझ पाते तब तक पार्वती आग की चपेट में आ गयी जिससे उसका दोनों पैर झुलस गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.