आग से जले ग्रामीण को मुरादाबाद से दिल्ली किया रेफर, हालत गंभीर
संभल, मार्च 18 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव असगरीपुर में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते चारपाई पर सो रहे ग्रामीण पर उसके ही छोटे भाई ने दो साथियों के साथ मिलकर डीजल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण को मुरादाबाद से दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। गांव असगरीपुर निवासी आरिफ सोमवार रात अपने घेर में चारपाई पर सा रहा था। पुरानी रंजिश के चलते उसके छोटे भाई युसूफ ने अपने दो साथियों के साथ पहुंचकर चारपाई पर डीजल उड़ेलकर आग लगा दी थी, जिससे आरिफर गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिन्हें मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर बुधवार को डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी युसूफ को हिरासत में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.