आग से जली महिला के मामले में आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
कानपुर, जून 2 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के पतरा गांव में बीते सप्ताह मंगलवार दुपहर में एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से महिला की जलकर मौके पर मौत हो गई थी। वहीं पति झुलस कर घायल होने के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मृतका के पिता ने बेटी को मौत होने पर पति,सास सहित आठ लोगो के खिलाफ दहेज के लिए जलाकर हत्या करने की रिपोर्ट गजनेर थाना में दर्ज कराई। 26मई मंगलवार को पतरा मोहाना मार्ग पर गांव के बाहर खेल मैदान के पास बने ऊसर में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहने वाले किसान अजय की झोपड़ी में दोपहर को अचानक आग लग गई थी। उस समय अजय अपनी पत्नी पारुल के साथ झोपड़ी में सो रहा था। आग के दौरान दीवाल पारुल के ऊपर गिर गई जिससे वह उसमे दब गई पत्नी को बचाने के चक्कर में अजय बुरी तरह जल कर घायल हो गया । जबकि उसकी पत्नी की आग से जलकर मौत हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.