आग से जली महिला की मौत,कोहराम
रायबरेली, मई 2 -- डीह। गैस सिलेंडर में आग लगने से परिवार के कई लोग झुलस गए थे। शुक्रवार को आग से झुलसी महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में गैस सिलेंडर में खाना बनाते समय बीती 26 अप्रैल को गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट में कई लोग झुलस गए थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। इसमें एक महिला को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान महिला मंजू मिश्रा की शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.