सिमडेगा, अप्रैल 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।सदर थाना क्षेत्र के कोचेडेगा गांव निवासी मानवेल सोरेंग नामक एक 12 वर्षीय किशोरी की मौत गुरुवार को हो गई। बताया गया कि करीब एक माह पूर्व पुटकल साग को उबाल रही थी। इसी क्रम में वह आग से जल गई थी। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के क्रम में गुरुवार को उसकी मौत हो गई।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...