प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां के जंगल में रविवार दोपहर अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग की लपटें और धुआं देख ग्रामीण जब तक पहुंचते तब तक आग में पूरे जंगल में फैल चुकी थी। पछुआ हवा और सूखे सरपत, सागौन के सूखे पत्तों से आग और तेजी से फैली। सैकड़ों ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के चलते असफल रहे। आग से गांव के किसान शिव अचल सिंह, संगम सिंह, निर्भय सिंह, डॉ. अमर सिंह, लल्लन सिंह, घनश्याम सिंह, राधेश्याम सिंह, सत्यवान सिंह, कंपान सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह रामप्रकाश सिंह आदि किसानों के सागौन, शीशम, आम, महुआ, नीम और चिलबिल के पेड़ जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद किसी तरह गेहूं की फसल को बचा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.