जौनपुर, अप्रैल 12 -- खेतासराय। क्षेत्र के पाराकमाल गांव में शनिवार की दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझाई गई लेकिन तब तक लगभग छह बीघा फसल जलकर राख हो गई थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। गांव की बस्ती के पास दोपहर गेहूं के खेत से आग की लपटें देख ग्रामीण निजी संसाधनों से आग बुझाने दौड़ पड़े। इस दौरान अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया था। इस घटना में सऊद अहमद का चार बीघा, शमशुद्दीन का 15 बिस्वा और डंडसौली निवासी जियालाल का 12 बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.