फतेहपुर, अप्रैल 21 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। आग की चपेट में आकर जितेंद्र की दो बीघा व राजेश की दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आसपास के अधिकांश खेतों की फसल पहले ही काट ली गई थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुमित देव पाण्डेय ने तत्काल दमकल विभाग को बुलाया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- आग लगने से कई बीघा फसल राख यह भी पढ़ें- आग से चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख यह भी पढ़ें- फैजुल्लापुर में आग का कहर, 200 बीघा से अधिक फसल और अवशेष जले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.