कन्नौज, मार्च 31 -- छिबरामऊ। सकरावा थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, और देखते ही देखते किसान की लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उसका कहना है कि आग से गेहूं की फसल जल जाने से उसकी पूरे वर्ष की मेहनत खराब हो गई। उसे हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...