श्रावस्ती, फरवरी 18 -- लक्ष्मनपुर। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के लखाही बेनी नगर गांव में मंगलवार शाम को ग्रामीण रामपाल यादव के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से लग गई। दखते ही देखने आग ने बगल के भारत लाल, हरपाल और पप्पू के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे चारो के घर धूं धूं कर जलने लगे। अग्निकांड की घटना के दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई। लोगों की ओर से पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एक बाइक, टिल्लू पम्प, साइकिल, बिस्तर, अनाज समेत गृहस्थि का सारा सामान जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...