रामपुर, अप्रैल 21 -- दढ़ियाल। क्षेत्र के गांव रामपुर धम्मन के जंगल में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे नगर पंचायत कार्यालय के पास काशीपुर रोड स्थित खेतों में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब चार एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान छोटे पुत्र अहमद नवी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। लेकिन तब तक फसल जल चुकी थी। पीड़ित छोटे, इकराम और इसरार ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर से जमीन जोतने और फायर ब्रिगेड ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर की चिंगारी से धधकी खेतों की मेहनत, आंखों के सामने जली फसल यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास की अन्य फसलों को भी भारी नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी क्षति टल गई, लेकिन ...