समस्तीपुर, जनवरी 31 -- वारिसनगर। प्रखंड अंतर्गत सतमलपुर पंचायत के बड़ी बाग वार्ड 9 में शुक्रवार की देर संध्या आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित की पहचान मो. करीम, पिता मो. कलीमुद्दीन के रूप में की गई है। मो. करीम के घर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। पीड़ित की बेटी की शादी होने वाली थी, जिसके लिए कपड़े, बर्तन व अन्य सामान घर में रखा गया था। इसके अलावा पेटी में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। सीओ धर्मेन्द्र पंडित बताया कि जानकारी मिली है अंचल कर्मी को भेज दिया गया है जांचोपरांत भुगतान किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.