बांदा, अप्रैल 22 -- नरैनी। कस्बा के मोहल्ला इंद्रानगर में गुरुवार को कूड़े के ढेर से अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पास स्थित कच्चे मकान और तीन शेड को अपनी चपेट में ले लिया। कस्बा निवासी बल्ली पुत्र अलादीन के खपरैल के मकान के पास पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते कच्चा कमरा व तीन शेड जलकर राख हो गए। घटना के समय आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बल्ली के पुत्र मुल्लू ने बताया कि उस मकान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.