आग से गेहूं की 10 बीघा फसल जली
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कौलापुर नन्द पट्टी गांव में गेहूं के खेत में लगी आग से भारी नुकसान हो गया। गांव निवासी शमशुदजमा पुत्र रोशन जमा के खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में नीरज सरोज पुत्र राम सजीवन सरोज के गेहूं के खेत तथा पास में रखा भूसा भी आ गया। आग लगने से पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रानीगंज फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग 10 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- चंदा केवटिया के बघार में लगी भीषण आग, गेहूं राख घटना से किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- भीषण आग से 10 बीघा गेहूं की फस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.