कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- सिराथू तहसील क्षेत्र के धुमाई गांव के किसान राकेश प्रजापति के गेहूं की फसल में मंगलवार को आग लग गई। देखते ही देखते फसल जल गई। बताया गया कि राकेश का गांव के बाहर सरकारी नलकूप के समीप खेत है। मंगलवार की शाम संदिग्ध दशा में खेत में आग लग गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, इसके पहले ही पांच बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल और आठ बीघा पराली जलकर राख हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- आग से चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख पीड़ित किसान ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को देते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आग लगने से किसान की छह बीघा गेहूं फसल जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.