जौनपुर, अप्रैल 12 -- जौनपुर संवाददाता। मौसम गर्म होते ही अगलगी की घटनाएं तेज हो गई है। रविवार को दोपहर में सुइथाकला के कम्मरपुर डकहा गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। शनिवार की रात मछलीशहर के ताजुद्दीनपुर गांव में शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जल गई। इसी क्रम में थानादगद्दी के नाऊपुर गांव में शनिवार की रात आग लगने से बांस की कोठ जल गई। यहां ग्रामीणों की सजगता के कई घर जलने से बच गए। हिसं सुइथाकला के अनुसार क्षेत्र के कम्मरपुर डकहा गांव में रविवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई, जिससे लगभग डेढ़ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों की सक्रियता और सूझबूझ से समय रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.