मिर्जापुर, मार्च 25 -- लालगंज। क्षेत्र के बामी गांव में मंगलवार दोपहर में गेहूं के खेत में आग लगने से लगभग पांच बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हुई। वहीं, खेत में उठते धुआं और आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। तब तक पांच विस्वा फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई, अन्यथा आसपास के अन्य खेतों में आग लग सकती थी। क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच कर क्षति का जायजा लिया। लालगंज के बामी गांव में मंगलवार को अज्ञात कारण से गांव निवासी कुंवर यादव के गेहूं के खेत में आग लग गई। खेत से आग की लपटे एवं धुआं उठते देख कुछ ही देर में मौके पर कुंवर यादव के परिजनों के साथ गांव के लोग आग बुझाने के लिए पानी और डंडा लेकर पहुंच गए। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.