बहराइच, अप्रैल 18 -- हुजूरपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में सड़क किनारे डबल पुलिया के पास शार्ट सर्किट से लगी आग से एक घर जल गया। जिसमें मोटरसाइकिल कूलर चारपाई समेत कपड़ा बर्तन आदि गृहस्थी के सामान जलकर खाक हो गये। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी में तुलसीराम का फूस का घर जला है। प्रधान ने राजस्व विभाग को सूचना दी है। लेखपाल ने मौके पर जाकर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील में भेज दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...