आग से गृहस्थी खाक, पूर्व सांसद ने दी मदद
उन्नाव, अप्रैल 3 -- उन्नाव। बांगरमऊ तहसील के मलहन पुरवा गांव में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। घटना में तमाम घर जलकर खाक हो गए, जिससे पीड़ित परिवारों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अन्नू टंडन ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की। उन्होंने प्रभावित लोगों को अनाज, कपड़े, बर्तन, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित कर उनकी मदद की, ताकि वे अपने जीवन को दोबारा शुरू कर सकें। इस दौरान राधेलाल निषाद, कुलदीप निषाद, विजय निषाद, अनुरुद्ध सिंह, श्रवण यादव, विजय द्विवेदी, विवेक शुक्ला आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.