गंगापार, मार्च 3 -- लालापुर/बसहरा, हिन्दुस्तान संवाद लालापुर थाना क्षेत्र के कोटा दुबहा गांव में मंगलवार को एक आशियाने में अचानक आग लग गई। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कोटा दुबहा निवासी रमाकांत तिवारी (कुल्लन तिवारी) पुत्र राम लखन के घर में मंगलवार को अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। घर में रखा फ्रिज, कूलर, टीवी, कपड़े, गेहूं, चावल सहित अन्य दैनिक उपयोग का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित रमाकांत तिवारी के पुत्र सूरज तिवारी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.