काशीपुर, मई 3 -- जसपुर। नीचे लटके तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से 10 एकड़ गेहूं और गन्ने का बीज जलकर स्वाह हो गया। इससे किसान का चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गन्ना स्वामी ने बिजली कर्मियों को इसकी सूचना दी तो उन्होंने तारों को ठीक किया। ग्राम कलियावाला में सरदार कुलवंत सिंह का खेत है। बताते हैं कि दस एकड़ खेत में गेहूं की फसल और गन्ने का बीज खड़ा था। बीते दिनों कुलवंत सिंह ने गेहूं की फसल तो काट ली, लेकिन गन्ने का बीज और गेहूं का लाग खेत में ही था। खेत के ऊपर बिजली के झूलते तार गुजर रहे हैं। रविवार को आई तेज हवाओं के चलते तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। तब तक गन्ना बीज और लाग जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को बुलाकर आक्रोश जताय...