आग से गन्ना फसल राख, डूबी किसान की लागत
बलरामपुर, मई 25 -- उतरौला, संवाददाता। विकास खंड उतरौला के ग्राम पंचायत तिलखी बढ़या में अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान राघवेन्द्र मिश्रा की मेहनत पर पानी फेर दिया। भीषण गर्मी के बीच खेत में लगी आग से गन्ने की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। राघवेन्द्र ने बताया कि सोमवार दोपहर के समय अचानक खेत से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग एक एकड़ क्षेत्रफल में लगी फसल का आधा हिस्सा जल चुका था। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल हेमंत कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.