आग से खेल रहे 15 होटल और रेस्टोरेंट, नोटिस जारी
रामपुर, जून 18 -- रामपुर। दिल्ली समेत अन्य जिलों में आग लगने की वजह से गई लोगों की जान के बाद जिले में भी सख्ती से अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान के तहत नर्सिंग होम और प्राइवेट अस्पताल और होटल व रेसटोरेंट को चेक किया गया। अभियान के दौरान सामने आया कि संकरी गलियों में असुरक्षित तरीके से चल रहे होटल व रेस्टोरेंट में रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं लेकिन, यहां आग जैसी हालत से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से ऐसे 15 होटल व रेस्टोरेंट के अलावा नर्सिंग होम और अस्पतालों को नोटिस दी जा चुकी है। इसमें तहसील क्षेत्र के भी होटल व रेस्टोरेंट शामिल है। सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है। लगातार नोटिस जारी किए जा रहे है। नोटिस के बाद भी चलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
अग्निशमन विभाग के मानक:: -इमारत 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.